Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
डरबनएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अपना 100वां शिकार पाकिस्तानी ओपनर आएशा जफर को बनाया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डरबन मैच में 2 विकेट लिए। -फाइल फोटो
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर शबनीम इस्माइल ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की 5वीं महिला क्रिकेटर हैं। इस मामले में वेस्टइंडीज की अनिसा मोहम्मद 120 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं।
भारतीयों में टी-20 में पूनम यादव सबसे ज्यादा 95 विकेट लेने वाली महिला प्लेयर हैं। उन्होंने यह विकेट 67 मैच में 14.38 की औसत से लिए हैं। सबसे ज्यादा विकेट के मामले में पूनम छठवें नंबर पर काबिज हैं।
महिला गेंदबाज | देश | टी-20 | विकेट |
अनिसा मोहम्मद | वेस्टइंडीज | 111 | 120 |
एलिसे पैरी | ऑस्ट्रेलिया | 120 | 114 |
आन्या श्रुब्सोले | इंग्लैंड | 79 | 102 |
शबनीम इस्माइल | साउथ अफ्रीका | 93 | 101 |
निदा डार | पाकिस्तान | 103 | 98 |
पूनम यादव | भारत | 67 | 95 |
शबनीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उपलब्धि हासिल की
साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम ने 29 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पहला विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। मैच में उन्होंने कुल 2 विकेट लिए। उन्होंने अपना 100वां शिकार पाकिस्तानी ओपनर आएशा जफर को बनाया।
साउथ अफ्रीका 8 विकेट से जीता
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान महिला टीम ने 8 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट गंवाकर 19 ओवर में 125 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका की तजमीन ब्रिट्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 54 बॉल पर 52 रन की पारी खेली।